आईसीआईसीआई बैंक में 23 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला, नकली सोना रखकर लिया लोन

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 1, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: ICICI बैंक में 23 करोड़ रुपये के गोल्ड लोन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। नागपुर की नौ शाखाओं में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले का खुलासा बैंक के इंटरनल ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार यह घोटाला जनवरी 2023 से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया। ऑडिट में पाया गया कि जिन गहनों के आधार पर लोन दिया गया था, वे असली सोना नहीं बल्कि नकली थे। इस खुलासे के बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जांच में सामने आया है कि करीब 159 खाताधारकों ने नकली सोना गिरवी रखकर लोन लिया, जिसकी कुल रकम लगभग 23 करोड़ रुपये है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में कहीं बैंक के अंदर के लोग तो शामिल नहीं थे।

अधिकारियों का कहना है कि बिना वैल्यूअर्स की मंजूरी के इतनी बड़ी रकम का लोन जारी होना संभव नहीं है, इसलिए कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.